फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानपुर विद्युत उपकेंद्र की बढ़ेगी क्षमता

विज्ञापन
मानपुर विद्युत उपकेंद्र की क्षमता बढ़ाने के लिए आया 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। ओवर लोडिंग की समस्या से जूझ रहे मानपुर विद्युत उपकेंद्र की क्षमता बढ़ाई जाएगी। 15 एमवीए की क्षमता वाले उपकेंद्र को 20 एमवीए किया जाएगा। बुधवार को 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर उपकेंद्र पहुंचा। क्षमता बढ़ जाने से लो वोल्टेज की समस्या खत्म होगी। उपकेंद्र को ओवर लोडिंग से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

मानपुर उपकेंद्र पर गर्मी के मौसम में ओवर लोडिंग की समस्या आ जाती है। इस समस्या से निजात दिलाने का काम किया गया है। पूर्व में यहां की क्षमता बढ़ाने के लिए भेजे गए प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद बुधवार को 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर भेजा गया है। उपकेंद्र पर पहले से ही 10 व पांच एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगे हैं। इनमें से पांच एमवीए को हटा कर 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर को रखा जाएगा। इसके लग जाने से उपकेंद्र की क्षमता 20 एमवीए हो जाएगी। क्षमता बढ़ जाने के बाद एक फीडर का निर्माण कराया जाएगा। यह फीडर उस क्षेत्र में बनेगा, जहां अधिक दूरी की लाइन से बिजली दी जाती थी। ट्रांसफार्मर लग जाने से लो वोल्टेज की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी। एक्सईएन शादाब अहमद ने बताया कि गुरुवार को ट्रांसफार्मर लगाने का काम किया जाएगा।
आज पांच घंटे गुल रहेगी मानपुर उपकेंद्र से बिजली
मानपुर विद्युत उपकेंद्र पर 21 नवंबर को 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा। इसे लगाने में करीब पांच घंटे का समय लगेगा। इससे सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक बिजली नहीं मिलेगी। यह जानकारी देते हुए एक्सईएन शादाब अहमद ने बताया कि ट्रांसफार्मर को उतारने व स्थापित करने में समय लगेगा। इससे बिजली की सप्लाई बंद रहेगी। अगर समय से पहले कार्य हो गया तो 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर से कुछ समय के लिए आपूर्ति बहाल रखी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें