फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: 400 मीटर दौड़ में मनीष तथा खुशबू अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। सुभाष अकादमी में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन बुधवार को 400 मीटर की दौड़ में रमन हाउस के मनीष प्रथम तथा मयंक द्वितीय स्थान पर रहे। लड़कियों में भाभा हाउस की खुशबू प्रथम तथा बोस हाउस की सोनम द्वितीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन



पीजी से कक्षा एक के विद्यार्थियों की बैलून दौड़ में आकृति प्रथम, मानसी द्वितीय स्थान पर रही। कक्षा दो से पांच तक में पुष्पेंद्र प्रथम, अभिनव तथा अंकुश द्वितीय स्थान पर रहे। लड़कियों में दिव्यांशी एवं सौम्या प्रथम, काव्या, मनीषवी द्वितीय स्थान पर रही। कक्षा छह से आठ तक 200 मीटर दौड़ में वर्णिका प्रथम, कृष्णा द्वितीय स्थान पर रही। कक्षा छह से आठ तक रस्सा कसी में भाभा हाउस विजेता तथा कलाम हाउस उप विजेता रहा।
कक्षा नौ से 12 तक कबड्डी में रमन हाउस प्रथम तथा कलाम हाउस द्वितीय स्थान पर रहा। पीजी से कक्षा एक तक जलेबी दौड़ लड़कियों में आकृति प्रथम, साक्षी द्वितीय स्थान पर रहीं। लड़कों में अजीम प्रथम एवं रमन द्वितीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय लॉन बॉल्स खिलाड़ी मनु पाल ने विजयी प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर विद्यालय के सीईओ कार्तिकेय सक्सेना, कविता सक्सेना, प्रिया सक्सेना, प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें