फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाजी शरीफ के उर्स में जुटी हजारों की भीड़, देश में अमन-चैन की मांगी दुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। शहर में हाजी शरीफ का 827 वां उर्स धूमधाम के साथ मनाया गया। तीन दिवसीय उर्स में हजारों की संख्या में अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ी। उलेमाओं ने बड़ी संख्या में जुटे अकीदतमंदों से आपस में मिलजुलकर रहने की नसीहत दी। उर्स में देश में अमन-चैना की दुआ मांगी गई। मुंबई से आए कव्वालों के बीच देर रात तक मुकाबला हुआ। सुनने के लिए देर रात तक भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी हाजी शरीफ जिंदगानी रहमतुल्लाह अलैह का उर्स मनाया गया। तीन दिनों तक चले उर्स में शहर के अलावा आसपास फर्रुखाबाद, मकनपुर, अरौल, बिल्हौर, तिर्वा सहित अन्य जगहों से हजारों की संख्या में उर्स को देखने के लिए अकीदतमंद पहुंचे। अकीदतमंदों ने उनकी दरगाह पर पहुंचकर फातिहा पढ़ा और दुआएं मांगी। उर्स के दौरान कव्वाली का आयोजन हुआ। दिल्ली के चांद कादरी व मुंबई की तनवीर कौसर के बीच कव्वाली का जबरदस्त मुकाबला हुआ। इस मौके पर उर्स सदर हाजी शमशुल, मेला प्रभारी उबैदुल हसन खलीफा, आसिफ सिद्दीकी, मंगल खां व सदर विधायक अनिल दोहरे, पूर्व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष संजू कटियार, नामिम खां, कौशर खां सहित अन्य लोग भारी संख्या में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें