फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौजः मंडल उपनिदेशक ने गांव का किया निरीक्षण, शौचालयों की हकीकत देखी

विज्ञापन
mandal up nideshak inspected in kannauj - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तेराजाकेट जिले में शौचलय निर्माण की हकीकत परखने के लिए पंचायती राज विभाग के मण्डल उप निदेशक ने निरीक्षण किया। बृहस्पतिवार पंचायती राज विभाग के मंडल उप निदेशक अभय कुमार शाही ने डीपीआरओ जितेंद्र कुमार के साथ तालग्राम ब्लाक नरूइया गांव का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने ग्रामीणों के बने शौचालयों की हकीकत देखी।
विज्ञापन

गांव में 728 लक्ष्य के सापेक्ष 230 शौचालय पूर्ण मिले। प्रधान अरुण कुमार शाक्य ने बताया कि लॉकडाउन के चलते गांव में 28 लोग एक मई के बाद आए है, जिसमें तीन लोग महाराष्ट्र से आए हैं, जिन्हें घर मे क्वारंटीन कर दिया गया है।
इसके बाद ब्लाक सभागार में उन्होंने बैठक में कोरोना वायरस को लेकर निर्देश दिए। बैठक में बीडीओ चंद्र भान सिंह, एडीओ पंचायत रमेशं चंद्र शर्मा, विमल दुवे, राज विक्रम, रजनीकांत, ललितकांत, रमेश चंद्र, बन्नाम सिंह, शशांक यादव मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें