फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा के तहत काम चाहिए तो फोन करें

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। मनरेगा के तहत कार्यों के आवंटन में पारदर्शिता लाने के लिए सरकार ने नई पहल की है। इसके तहत अब काम पाने के लिए न तो विभागों के चक्कर काटने पड़ेंगे और न ही किसी की जी हुजूरी करनी पड़ेगी। ग्राम्य विकास विभाग ने इसके लिए मोबाइल नंबर जारी किया है। एसएमएस या व्हाट्स एप पर संदेश भेजकर कोई भी मनरेगा के तहत काम की मांग कर सकता है। इस योजना से ग्रामीण क्षेत्र के लाभार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी ।
विज्ञापन

ग्राम्य विकास विभाग के राज्य मनरेगा सेल के अपर आयुक्त योगेश कुमार के मुताबिक ग्रामीण लाभार्थियों को काम दिलाने में मदद के लिए विभाग हमेशा तत्पर है। इसी के तहत यह पहल की गई है । मनरेगा सेल ने इसके लिए राज्य स्तर पर मोबाइल नंबर 9454464999 और 9454465555 जारी किए हैं। इसके साथ ही सभी खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को निर्देशित किया गया है कि वह काम मांगने के लिए ब्लाक स्तर पर दो नंबर आवंटित करें। पंचायत स्तर पर इन नंबरों को ज्यादा से ज्यादा प्रचारित-प्रसारित करें, इससे कि लोगों को मनरेगा के तहत काम पाने में सहूलियत हो।
इसके तहत अब ग्रामीण लाभार्थियों को काम पाने के लिए इन नंबरों पर एसएमएस या व्हाट्स एप पर संदेश भेजना होगा। संदेश प्राप्त होने के बाद विभाग लाभार्थियों को काम दिलाने का प्रयास करेगा। इससे इन्हें बेवजह न तो विभागों के चक्कर काटने पड़ेंगे और न ही कोई जुगत लगाने की जरूरत पड़ेगी। इस पारदर्शिता से अब ग्राम प्रधान, सचिव या सक्षम अधिकारी के सामने भी जी हुजूरी नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें