फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कार की टक्कर से युवक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। थाना क्षेत्र की दौलताबाद रोड स्थित राजापुर बंबे के पास मंगलवार की देर शाम तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद परिजनों ने लोगों के साथ रोड जाम कर दिया। सूचना पर सौरिख थाना पुलिस के अलावा इंदरगढ़, छिबरामऊ, सकरावा व विशुनगढ़ थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद एक घंटे बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन



ग्राम नगला समध (राजापुर) निवासी रामरतन (19) तथा अयान (18) दौलताबाद रोड पर राजापुर बंबे के पास खड़े थे। तभी तेज रफ्तार कार ने दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद रामरतन कार के साथ काफी दूर तक घसीटता चला गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अयान उछलकर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से परिजन उसे सीएचसी सौरिख ले गए। वहां से गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
हादसे की सूचना पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने गांव के लोगों के सहयोग से सड़क पर शव रखकर सौरिख-मैनपुरी रोड पर जाम लगा दिया। मृतक रामरतन चार भाइयों और दो बहनों में पांचवें नंबर का था। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। थानाध्यक्ष जयंती प्रसाद गंगवार ने बताया कि भाई रामकिशोर की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें