फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेत्री की स्कूटी तोड़ी, पति को जान की धमकी

विज्ञापन
सड़क पर पड़ी भाजपा नेत्री की स्कूटी। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ गली की तरफ गेट रखने के विवाद में एक युवक ने भाजपा नेत्री की स्कूटी तोड़ दी और उनके पति को जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारियों समेत कई भाजपाई मौके पर पहुंच गए। चौकी प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की लेकिन थानाध्यक्ष ने कहा कि थाने पर सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा की जिला संयोजक गंगा शर्मा बीमार हैं। उन्होंने बताया कि आगरा व लखनऊ में इलाज चल रहा है। लॉकडाउन के कारण दवा लेने नहीं जा र्पाइं। मंगलवार सुबह वह घर से स्कूटी पर निकलीं थी। कुछ दूर जाने पर मास्क न लगाने की याद आई। रास्ते से लौटीं और स्कूटी बाहर खड़ा कर घर के अंदर मॉस्क लेने चली गईं। आरोप है कि पड़ोस के युवक ने उनकी स्कूटी को तोड़ दी।
पति ने विरोध किया तो गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। गंगा शर्मा ने बताया कि आवास को लेकर पड़ोस के लोगों से विवाद चल रहा है। विवाद की सूचना पर जिला मंत्री अरुणा कुमारी शाक्य, जिला उपाध्यक्ष मुनीष मिश्रा, गल्ला आलू व्यापारी संघ के संरक्षक राजीव सिंह गौर, पुच्ची ठाकुर आदि पहुंच गए।
विज्ञापन

जानकारी पाकर बहबलपुर चौैकी इंचार्ज संजेश कुमार मौकेपर पहुंचे और लोगों से मामले की जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है और न ही किसी ने थाने पर सूचना ही दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें