फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को ट्रक ने कुचला

Sun, 15 Nov 2015 12:09 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र में जीटी रोड पर हर्रा चौकी के पास रोड पार कर रहे युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने जीटी रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


सूचना पाकर पहुंचे एसडीएम सदर ने प्रदर्शनकारियों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर शांत कराया। तब करीब डेढ़ घंटे बाद जाम खुल सका। मिली जानकारी के अनुसार, गांव जेवां निवासी सुखवासी (21) पुत्र कामता प्रसाद सक्सेना शनिवार को दोपहर के वक्त जीटी रोड किनारे अपने रिश्तेदारों को छोड़ने आए थे।

इसी दौरान वह रोड पार करने लगे। इसी दौरान कन्नौज की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उनको जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। यह नजारा देख चीखपुकार मचाते हुए सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए और शव को बीचोबीच रोड पर लगकर ग्रामीणों ने जाम लगा दिया।
विज्ञापन


इससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शनकारी ग्रामीण युवक सुखवासी के परिवार को मुआवजे का नगद भुगतान कराने की मांग की। सूचना पाकर एसडीएम सदर सुनील शुक्ला, पुलिस क्षेत्राधिकारी करन सिंह, कोतवाली प्रभारी भुल्लन यादव, गुरसहायगंज कोतवाली प्रभारी बीएल यादव मौके पर पहुंचे और अफसरों ने जाम लगाने वालों से वार्ता कर उन्हें जल्द ही मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।

इस बीच घटना करके भाग रहे ट्रक को गुरसहायगंज कोतवाल ने पीछा करके पकड़ लिया गया और कोतवाली में खड़ा करा दिया। जाम के चलते करीब डेढ़ घंटे तक मार्ग अवरुद्ध रहा। इससे हजारों यात्री वाहनों में फंसे बैठे रहने को मजबूर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें