फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालखाने में जमा हजार, 500 के नोट का कोर्ट करेगा फैसला

Sun, 13 Nov 2016 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
rupees
विज्ञापन
आरोपियों से बरामद किए गए 1000 और 500 के नोटों का जखीरा थानों के मालखाने में बंद है। न्यायालय से मुकदमा फाइनल होने के बाद रुपये बेकार होने की आशंका बन गई है। पुलिस खुद इन रुपयों पर विचार करने लगी है।
विज्ञापन


जिले में नौ थाना, कोतवालियां हैं। इनके मालखाने में जुआ सहित अन्य अपराधों के तहत लाखों रुपये की नगदी रखी है। इसमें 1000 और 500 के नोट भी शामिल हैं। इन सभी के मुकदमे न्यायालय में विचाराधीन हैं। शासन ने 500 और 1000 के पुराने नोटों पर बैन लगा दिया है। यही नहीं समय सीमा भी नोटों को बदलने व खातों में जमा करने के लिए निर्धारित कर दी है।

समय सीमा निकलने के बाद यदि किसी मुकदमे का फैसला हो जाता है तो थानों में जमा पैसा कहां जाएगा। इसको लेकर पुलिस विभाग से लेकर आरोपी तक परेशान है। संबंधित माल का मुकदमा न्यायालय में चल रहा है। समय सीमा के बाद यदि उक्त धनराशि को सरकार या आरोपी के पक्ष में फैसला होने के बाद दी जाती है तो उसका उपयोग आरोपी नहीं कर सकेगा। यदि सरकार के पक्ष में धनराशि गई तो वह रुपये कहां जाएंगे।
विज्ञापन


शनिवार को इस पर पुलिस विभाग में चर्चाएं होती रही। किसी ने न्यायालय के आदेश पर धनराशि जमा होने की बात कही तो किसी ने आरोपी को मिलने वाली धनराशि न्यायालय के आदेश पर बदलने की बात कही। अभी तक इस संबंध में कोई मामला सामने न आने के कारण पुलिस विभाग की ओर से कोई निर्णय नहीं लिया गया है। वहीं माल खाने के हेड मोहर्रिर का मानना है कि न्यायालय के  आदेश पर उक्त बंद नोटों को बदलने की व्यवस्था की जाएगी।

 इस संबंध में पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने कहा कि न्यायालय के निर्णय पर बड़े नोटों को व्यवस्थित किया जाएगा। वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक वंशराज यादव का कहना है कि यह मामला न्यायालय से संबंधित है। थानों में माल मुकदमाती में 1000 और 500 के नोट भी जमा हैं। मुकदमे का निर्णय होने के बाद न्यायालय जो भी निर्णय देगा उसी के आधार पर बड़े नोटों को ट्रेजरी में जमा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें