फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माखन चोर ने दर्शकों को लुभाया

Fri, 16 Oct 2015 12:38 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मुहल्ला पठकाना में स्थित सिद्धिपीठ नगर कोटि देवीजी के नवदुर्गा उत्सव के दौरान बुधवार की रात सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची।
विज्ञापन


रात साढ़े सात बजे अरुण अग्निहोत्री एवं भावना अग्निहोत्री ने महाआरती की। इस दौरान पूरा पांडाल खचाखच भरा रहा। मां दुर्गा की पूजा अर्चना करते हुए श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए। इसके बाद फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें माखन चोर भगवान कृष्ण की भूमिका में नन्हीं बच्ची अंशिका दुबे की अदाओं ने हर किसी का मन मोह लिया।

भगवान कृष्ण का रूप धरे अंशिका ने मटकी में रखे माखन को चुरा-चुराकर खाया, जिसे देखने के लिए लोग उमड़ पड़े। वहीं बालक देव तिवारी ने एक सब्जी बेंचने वाले का वेष धरने के बाद सब्जी बेंचने का अभिनय कर दर्शकों का मन मोह लिया। इसके बाद बालिका निधि, मुस्कान, कशिश, माही, सौम्या, अनुष्का, अमृता, आकृति, शगुन, तनुष्का, वैष्णवी आदि ने ग्रुप डांस करके अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालिकाओं का जोरदार नृत्य देख पंडाल में मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। बालकों में शिवा राजपूत, सिद्धार्थ सोनी, अभिषेक, सनी, शुभम् आदि ने आकर्षक नृत्य पेश कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम के दौरान सोनू तिवारी, मदन पाठक, विपिन सैनी, विनोद दुबे, विनीता मिश्रा, सुमन मिश्रा, रीता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें