फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर गंगा में डुबकी लगाई

Sat, 16 Jan 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
मकर संक्रांति के पर्व पर शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोगों ने महादेवी गंगा घाट, चियासर घाट, कुसुमखोर घाट पर गंगा में डुबकी लगाई।  घाट किनारे स्थित मंदिरों में जलाभिषेक कर पूजा अर्चना कर परिवार की खुशहाली मांगी।
विज्ञापन



वहीं इस पर्व पर पुण्य कमाने के लिए समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर खिचड़ी भोज कार्यक्रम आयोजित किया। सरायमीरा रोडवेज बस स्टाप पर समाजसेवी एपीएन मिश्रा की ओर से  लगाकर खिचड़ी भोज आयोजित किया गया। खिचड़ी के साथ ही लोगों को दही, बड़ा, मिर्च का अचार आदि वितरित किया गया।



 इस दौरान प्रखर मिश्रा, आयुष मिश्रा, सूरज मिश्रा, उमाशंकर शर्मा, पंडित आचार्य ललित, बृजबिहारी तिवारी, वंश तिवारी, सोनू, अनुपम तिवारी, रवि मिश्रा, अशोक सक्सेना आदि मौजूद रहे। नगर पालिका के सामने बाबा गौरीशंकर कांवरिया सेवा समिति की ओर से खिचड़ी भोज आयोजित किया गया।
विज्ञापन




दिन भर गरीबों को खिचड़ी खिला सेवा कार्य हुआ। भारत विकास परिषद समेत अन्य दर्जनों संस्थानों ने भी जगह-जगह गरीबों को खिचड़ी खिलाई। तहसील के निकट दुकानदार लाला, नारायण, अनिल, मलिखान, राजू, दीपू, अवनीश ने पूड़ी सब्जी बनाकर लोगों को वितरित की।



सरायमीरा में जीटी रोड किनारे पंडित शिव स्वरूप धर्मशाला के बाहर नंदू तिवारी, लालू, शिवम श्रीवास्तव, पंकज ठाकुर, सोनू शुक्ला, योगेश शुक्ला सहित अन्य युवकों ने यात्रियों, रिक्शा चालकों व राहगीरों को खिचड़ी खिलाई।



सिद्धपीठ मां फूलमती देवी मंदिर में स्थित साई दरबार में साईबाबा के विग्रह का वैदिक मंत्रोचार के साथ गंगाजल, गुलाबजल एवं दूध दही से अभिषेक कराके उनका श्रंगार व पूजन संपन्न हुआ। इसके बाद खिचड़ी, आचार एवं गजर का भोग लगाया गया।



उधर, कस्बा तालग्राम में हजेला इंटरकालेज के समीप धार्मिक स्थल पर मकर संक्रांति के पावन पर्व पर समाजसेवी आनंद मिश्रा ने खिचड़ी भोज कराया। इस मौके पर राहुल, योगेश, संजय, मनोज आदि ने खिचड़ी बंटवाई। नदसिया में मतौली में प्रधान के पति पीपी सिंह बघेल ने 200 गरीबों को कंबल वितरित किया।
विज्ञापन




इस दौरान दयानंद, अश्वनी त्रिपाठी, हरिओम दीक्षित, अवधेश सिंह, रघुवीर पाल, पुष्पेंद्र पाल, लकी त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें