फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपाइयों ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

Sat, 16 Jan 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का जन्म दिन शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। तिर्वा क्रासिंग स्थित एक गेस्ट हाउस में हुए जन्म दिन समारोह में जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में बढ़-बढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग करने का संकल्प दिलाया गया।
विज्ञापन




साथ ही केंद्र और प्रदेश की सरकार पर कड़े प्रहार किए गए। छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी तहसीन सिद्दीकी ने कहा कि यूपी में सपा के जुल्मों से सभी त्रस्त हो चुके हैं। केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री विदेशों की सैर करके काला धन खोजने में लगे हैं।



उन्होंने कहा कि भाजपा व सपा दोनों दंगे के खेल में पारंगत है। इनकी सरकारों में ही दंगे होते हैं। बसपा केवल सर्व समाज को एकत्र करने का कार्य करती है। तिर्वा विधानसभा क्षेत्र प्रभारी विजय विद्रोही ने भी सपा को निशाने पर रखा।
विज्ञापन




बसपा मंडल कोआर्र्डिनेटर संजीव दोहरे ने कहा कि बसपा की पूरे प्रदेश में बयार चल उठी। इस बार प्रदेश में बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। कार्यकर्ताओं से कहा कि वह गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों से सभी को अवगत कराएं।



कन्नौज विधानसभा प्रभारी अनुराग जाटव ने कहा कि सरकारी मशीनरी का इस सरकार में सबसे अधिक दुरुपयोग किया जाता है। थानों में गरीबों के मुकदमों को लिखा नहीं जा रहा है। बसपा नेता शिवांक वाजपेयी ने कहा कि तीनों विधानसभा क्षेत्रों से आई हुई भीड़ इस बात का प्रमाण है कि अब जनता सपा सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है।


 इस मौके पर विधान परिषद सदस्य सतीश चंद्र जाटव, कोआर्डिनेटर सुघरलाल पाल, संजय दोहरे, जिलाध्यक्ष राम सिंह गौतम, धर्मेंद्र उर्फ डीके, मोनू कुशवाहा, शोएल खान, अंकुर कुशवाहा, सलमान, जयवीर बाबा, दिलीप अहिरवार आदि मौजूद रहे।



उधर, कस्बा तालग्राम में जेरकिला मोहल्ले में बसपाइयों ने केक काटकर बसपा सुप्रीमो का जन्मदिन मनाया। बसपा नेता बदरुद्दीन मंसूरी की अगुवाई में हुए कार्यक्रम में शकील उस्मानी, यासीन खां, वाहिद, तौकीर, बन्ने कुरैशी आदि मौजूद रहे।


अमोलर में प्रधान प्यारवती के आवास पर मिठाई बांटकर मायावती का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर गंगा सिंह, घनश्याम, जगदीश, राजकुमार, रामप्रकाश, मुन्नालाल जाटव आदि मौजूद रहे। उधर, समधन में बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन धूमधाम से मना।


पूर्व चेयरमैन सैयद अहमद सुलतान के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अब गांवों की तरफ चल पड़ें व बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाएं। इस मौके पर काजी इरफान, उवैस खां, महेश जाटव, नवनीत यादव, राजेंद्र सिंह, वीरेंद्र मौर्य, पुष्पेंद्र यादव, गुरौली के प्रधान संजय भारती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें