फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैया का चोला है रंगला... झूमे श्रोता

Mon, 13 Apr 2015 12:13 AM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के फतुआंपुर गांव स्थित श्रीबालाजी धाम पर शनिवार रात जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री म्यूजिकल ग्रुप कानपुर के कलाकारों ने भक्ति गीतों और झांकियों के माध्यम से पूरी रात श्रोताओं को थिरकने और तालियां बजाने पर मजबूर किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान कामिनी श्रीवास्तव ने मैया मेरी शेरों वाली.. गीत प्रस्तुत किया। इसी तरह मैय्या का चोला है रंगला गीत के माध्यम से लोगों को अपने साथ थिरकने पर मजबूर कर दिया। इसके अलावा कई अन्य गीत भी प्रस्तुत किए। जिसमें महिलाओं ने भी उनके साथ नृत्य प्रस्तुत कर तालियां बजाई।

इसी तरह कलाकार हरी दीवान ने राम जी चले न हनुमान के बिना, हनुमान न चले राम के बिना गीत प्रस्तुत किया। दोनों कलाकारों द्वारा बारी-बारी से प्रस्तुत किए गए भक्ति गीतों पर श्रोता अपने ही स्थान पर खड़े होकर नृत्य प्रस्तुत करते रहे। अलीगढ़ से आई सम्राट झांकी के कलाकारों ने उड़ते हुए हनुमान जी की झांकी प्रस्तुत की।
विज्ञापन


इसके अलावा बालाजी का अखाड़ा, काली मां का तांडव सहित कई अन्य झांकियां प्रस्तुत की। भक्तों ने झांकियों की पूजा अर्चना की व चढ़ावा चढ़ाया। इस मौके पर विपुल दुबे, गौरव द्विवेदी, अंशुल दुबे, गोविंद, शरद गुप्ता, रुद्र तिवारी, सुधीर यादव, हरी नरायन पांडेय के अलावा सैकड़ों की तादात में भक्त मौजूद रहे।

सूफी संत के भंडारे में पहुंचे दर्जनों भक्त
समधन (कन्नौज)। नगर के सती प्रसाद शांति निकेतन स्कूल के पास सूफी संत बाबा मुश्ताक के आश्रम पर आयोजित भंडारे में फर्रुखाबाद एडीएम मनोज सिंघल, भोजपुर सपा विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी, नगर पंचायत चेयरमैन नकीम अहमद, पूर्व चेयरमैन सैय्यद अहमद सुल्तान शिब्बू, सपा नगर अध्यक्ष गुफरान सिद्दीकी, वसीम उर्फ लल्लू के अलावा नगर पंचायत सभासद इखलाक उर्फ मजनू, सभासद महफूज खां, सभासद राजू यादव, सभासद शकील, मुजम्मिल आदि लोग शामिल हुए। सूफी संत ने बाबा मुश्ताक ने बताया कि हम सभी आदम की औलाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें