फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: मनोज हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। कस्बे के सुभाष नगर निवासी सराफा कारोबारी मनोज यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार को मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन




कस्बे के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी मनोज यादव का शव 11 मई को कोतवाली क्षेत्र के अलीनगर अंडर पास के पास लहूलुहान हालत में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई थी। पत्नी सोनी ने तालग्राम थाना क्षेत्र के गोवा गांव निवासी नीतू यादव समेत तीन अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
मामले की जांच करते हुए शनिवार को पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी नीतू यादव को पकड़ लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। कोतवाल संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि इस हत्याकांड में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है, जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें