फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: अचानक ब्रेक लगाने से पिकअप में घुसी बाइक, युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज (कन्नौज)। अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर गुरुवार की देर रात तेज रफ्तार पिकअप चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, इससे पीछे चल रहा बाइक सवार युवक की पिकअप में घुस गया। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी से प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर किया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


फर्रुखाबाद जिले के थाना जहानगंज क्षेत्र के गांव छछौनापुर निवासी पवनेश कुमार (32) जसोदा कस्बे में क्लीनिक चलाते हैं। रात नौ बजे क्लीनिक बंद कर बाइक से गांव लौट रहे थे। अलीगढ़-कानपुर हाईवे स्थित समधन ओवरब्रिज के ऊपर आगे चल रही तेज रफ्तार पिकअप के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। आगे चल रहे वाहन के अचानक रुकने से पीछे चल रहे पवनेश अपनी बाइक समेत सीधे पिकअप में जा भिड़े।
टक्कर से बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल को सीएचसी पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत चिंताजनक देखते हुए मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर किया गया पर सुधार न होने पर मेडिकल कॉलेज चिकित्सकों ने कानपुर रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर घायल के परिजन अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें