चपुन्ना। शुक्रवार को छत से गिरकर घायल हुई महिला की सैफई मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
चपुन्ना चौकी क्षेत्र के नगला धरमाई गांव निवासी शिवराज यादव की पत्नी पुष्पा देवी(42) शुक्रवार को अपने दो मंजिला मकान पर छत पर दातून के लिए नीम की डाल तोड़ने गई थी।
उसी समय बाउंड्री टूट जाने से वह छत से नीचे गिर गई। सैफई मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। मौत का जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पांच पुत्रियां रजनी, बबिता, काजल, पारुल व परी हैं, जिसमें रजनी व बबिता की शादी हो चुकी है। शिवराज यादव डीसीएम चालक हैं।
शिवराज यादव के भाई की बेटी शीलू की रविवार को बरात आनी है। सभी परिजन शादी की तैयारियां में हंसी खुशी लगे हुए थे। पुष्पा देवी की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।