हाईस्कूल में जिला टॉप करने वाले चंदन को मिठाई खिलाती मां।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में इस बार सरस्वती विद्यामंदिर के चंदन यादव और इंटरमीडिएट में महेंद्र नीलम इंटर कालेज के सुशील राजपूत जिले में पहले स्थान पर आए हैं। चंदन ने 83.08 और सुशील राजपूत ने 83.05 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। जिले मेें हाईस्कूल में 83.88 और इंटरमीडिएट में 83.06 प्रतिशत परीक्षार्थियों से सफलता हासिल की है। दोनों ही कक्षाओं में पिछली वर्ष की अपेक्षा अधिक परीक्षार्थी सफल हुए हैं।
डीआईओएस राजेंद्र बाबू ने बताया कि इस साल बोर्ड हाईस्कूल में 26,847 छात्र पंजीकृत थे, जिसमें 24,026 छात्रों ने परीक्षा दी। इसमें 21,153 छात्र-छात्रों ने परीक्षा पास की। इसी तरह इंटरमीडिएट में 22,687 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया और 20,897 ने परीक्षा दी। इसमें 17,355 परीक्षार्थी सफल हुए हैं।
हाईस्कूल में 83.88 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में 83.06 परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की है। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार हाईस्कूल का परिणाम 1.88 प्रतिशत और इंटरमीडिएट का 11 फीसदी अधिक रहा है। जिले की टॉप टेन सूची में तिर्वा तहसील क्षेत्र के सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं का दबदबा रहा। दसवीं में जिले में पहले स्थान पर रहने वाले चंदन यादव ने 600 में 553 और इंटरमीडिएट में अव्वल आए सुशील राजपूत ने 500 में 454 अंक प्राप्त किए हैं।
हाईस्कूल के टॉपटेन
चंदन कुमार 553/600
अभिषेक कुमार 550/600
आशीष कुमार 548/600
अनुज कुमार 546/600
अवधेश्वरी 545/600
अभिषेक कुमार 544/600
चांदनी 543/600
अमन सिंह 543/600
जितेंद्र कुमार 543/600
हर्ष कुमार 543/600
चंद्र पाल सिंह 542/600
अमित कुमार 540/600
इंटरमीडिएट के टॉपटेन
सुशील राजपूत 454/500
रिषभ कुमार यादव 440/500
अंशी 438/500
अंकित कुशवाहा 437/500
रजत 437/500
प्रतिमा देवी 437/500
अनामिकाराजपूत 435/500
सुमित यादव 443/500
रिषभ कुशवाहा 432/500
सुमित यादव 432/500
अनामिका 432/500