राजकीय मेडिकल कालेज में पिछले तीन दिनों से चल रहे
सरगम 2015 के तहत गुरुवार की रात्रि स्टार म्यूजिकल नाइट के तहत स्वरांजली
कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें टीवी शो सारेगामा पा और इंडियन आइडियल के
कलाकारों ने करीब चार घंटे तक स्टेज पर धूम मचा दी।
कार्यक्रम के दौरान
ही टीवी शो के कलाकारों के साथ ही कई प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन
करने वाले मेडिकल स्टूडेंट्स के अलावा कार्यक्रमों में सहयोग देने वाले कई
चिकित्सकों, शिक्षा चिकित्सकों व जनप्रतिनिधियों को डीएम, मेडिकल कालेज के
प्राचार्य, सीएमएस ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
स्वरांजली
कार्यक्रम का आयोजन मेडिकल कालेज के प्ले ग्राउंड पर रात्रि नौ बजे से शुरू
हुआ। डीएम अनुज कुमार झा ने कार्यक्रम की शुरुआत की। कन्नौज के पूर्व
ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने स्वरांजली टीम के कलाकार पूजा चटर्जी,
हेमंत बिरजे, संजीव श्रीवास्तव व तृप्ती को इत्र भेंटकर स्वागत किया।
इस
दौरान मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. डीएस मार्तोलिया, सीएमएस डा. दिलीप
सिंह। राजकीय निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक बीआर सिंह ने डा. संदीप
कौशिक, ब्लड बैंक के इंचार्ज डा. एसके ध्रुव, इमरजेंसी प्रभारी डा. शादाब,
कम्युनिटी मेडिसिन के डा. नरेंद्र तिवारी, डा. प्रदीप खार्या आदि काोसम्मानित किया।
कार्यक्रम के मध्य में मेडिकल स्टूडेंट्स ने कार्यक्रम
में सहयोग देने वाले पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव को गणेश प्रतिमा
भेंट की। स्वरांजली कार्यक्रम में सारेगामा पा के स्टार कलाकार हेमंत बिरजे
ने कई फिल्मी गीत प्रस्तुत कर समा बांध दिया। उनके गीतों पर मेडिकल
स्टूडेंट्स झूमकर नाचे।
इंडियन आइडियल की स्टार कलाकार पूजा चटर्जी ने
भी एक दर्जन से अधिक फिल्मी गीतों व पैरोडी गीतों पर गायन व नृत्य के साथ
शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा कलाकार तृप्ती व संजीव श्रीवास्तव ने भी
कई गीतों व शेर-शायरियों के साथ गजलें गुनगुनाई।
करीब चार घंटे तक चले
कार्यक्रम में मेडिकल स्टूडेंट्स ने कलाकारों के प्रदर्शन पर जमकर हूटिंग
की। रात्रि डेढ़ बजे के करीब प्राचार्य ने सरगम 2015 के समापन की घोषणा की।
इस घोषणा के बाद मेडिकल कालेज के पैरा-12, 13, 14, 15 के गर्ल्स व ब्यायज
स्टूडेंट्स एकजुट हुए।