फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में जेई की मौत

Sat, 07 Nov 2015 12:36 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
गोल कुंआ से मानपुर जाने वाले मार्ग पर लोहिया पार्क के पास बेकाबू डीसीएम ने जल निगम के जेई की बाइक में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई, जबकि साथी कर्मी घायल हो गया।
विज्ञापन


सूचना पाकर पहुंचे विभागीय कर्मचारियों ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं पुलिस ने दुर्घटना करने वाली डीसीएम को कब्जे में ले लिया। घायल कर्मचारी की तहरीर पर डीसीएम चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

लखनऊ के मोहल्ला आलमबाग निवासी अरविंद कुमार (22) जल निगम कन्नौज में जेई पद पर कार्यरत थे। शुक्रवार की दोपहर 12 बजे के करीब वह हैंडपंप मैकेनिक केशराम पाल (35) पुत्र रोशनलाल निवासी पदारथपुर को बाइक में बैठाकर सहजापुर गांव में ग्रामीण पेयजल योजना के तहत बन रही पानी की टंकी के कार्य का जायजा लेने जा रहे थे।
विज्ञापन


जैसे ही वह तिर्वा कन्नौज मार्ग से गोल कुंआ मानपुर रोड पर पहुंचे, तभी लोहिया पार्क के निकट पीछे से जा रही तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों डीसीएम के नीचे आ गए। अरविंद कुमार के सिर व पेट में गंभीर चोटें लगने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई, जबकि केशराम गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद चालक डीसीएम छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही विभागीय कर्मचारी मौके पर पहुंचे और दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया। यहां चिकित्सकों ने जेई को मृत घोषित कर दिया। वहीं केशराम का उपचार शुरू हुआ। वहीं सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा अन्य विभागों के जेई जिला अस्पताल पहुंच गए।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि अरविंद कुमार की कन्नौज में पहली पोस्टिंग थी। उन्होंने बीती एक अगस्त को यहां ज्वाइन किया था। अरविंद अविवाहित थे। सूचना मिलते ही परिजन लखनऊ से जिला अस्पताल आए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें