फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम की मौत से मचा हड़कंप, स्वास्थ्य विभाग के पहुंचने से पहले शव का किया जल प्रवाह

विज्ञापन
ग्रामीणों का परीक्षण करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
सौरिख(कन्नौज)। कंट्रोल रूम से मौत की सूचना दिए जाने पर स्वास्थ्य एवं पुलिस विभाग की टीम गुटेरा गांव पहुंची। टीम पहुंचने से पहले ही परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया था।
विज्ञापन

ग्राम सभा डडौनी के ग्राम गुटेरा निवासी सुदेश पाल के सात माह के पुत्र अमोल की मृत्यु की सूचना बुधवार को कंट्रोल रूम कन्नौज से स्वास्थ्य व पुलिस विभाग को दी गई। स्वास्थ्य व पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंची। परिजनों ने शव को गांव के बाहर तालाब में प्रवाहित कर दिया था। परिजनों ने बताया कि बच्चा 15 दिन से सर्दी से पीड़ित था। उमरैन से इलाज चल रहा था। सोमवार को बच्चे को छिबरामऊ में निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। मंगलवार शाम को तबियत में सुधार होने पर परिजन बच्चे को घर ले आए। घर पर हालत बिगड़ने से बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत की सूचना पर आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के पिता सुदेश पाल अपने छोटे भाई श्री चंद्र के साथ नोएडा में रहकर टैक्सी चलाते हैं। लॉकडाउन से पहले 20 मार्च को दोनों भाई नोएडा से घर आए थे। ग्रामीणों ने बताया कि बाहर से आए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण नहीं कराया गया था। प्रधान प्रतिनिधि मोनू पांडेय ने बताया कि गांव में बाहर से आए लोगों की सूचना उन्हें नहीं मिली थी। इससे परीक्षण नहीं कराया जा सका।
स्वास्थ्य विभाग ने 22 लोगों का किया स्वास्थ्य परीक्षण
गुटेरा में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बाहर से आए 22 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कर स्वास्थ्य का परीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अवनीश चतुर्वेदी, सुनील भारती व विमलेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें