फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में घर-घर दूध, सब्जी, फल पहुंचे, सड़कों पर सन्नाटा

विज्ञापन
मकरंदनगर तिराहे पर लोगों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। लॉकडाउन में प्रशासन ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में दूध, सब्जी व फल का वितरण करवाया। इस दौरान किसी को घर से नहीं निकलने दिया। इससे जीटी रोड समेत शहर की मुख्य सड़कों पर सन्नाटा रहा। डीएम व एसपी समेत अफसरों ने क्षेत्रों का निरीक्षण कर लॉकडाउन की हकीकत परखी।
विज्ञापन

गुुरुवार सुबह छह बजते ही कई जनरल स्टोर, सब्जी और दवाई की दुकान खुल गईं। पुलिस ने चूने का घेरा बनाकर खाद्य सामग्री वितरण के आदेश दिए। जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्रा व पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से कन्नौज समेत गुरसहायगंज, तालग्राम, छिबरामऊ व तिर्वा क्षेत्र का भ्रमण कर लॉकलाडन का सख्ती से पालन कराए जाने के निर्देश दिए। बिना वजह घर से बाहर निकलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें