फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क, सैनिटाइजर न मिलने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को घर-घर जाकर बीमार लोगों की जांच के साथ पोषाहार वितरण के आदेश दिए हैं। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को मास्क और सैनिटाइजर न मिलने से कोरोना संक्रमण का खतरा सता रहा है। कई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताकर काम करने से इनकार किया है।
विज्ञापन

बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को तीन मीटर दूर रहकर काम करने की नसीहत दे रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को गांव-गांव जाकर खांसी, जुकाम व बुखार से पीड़ित लोगों के सर्वे के अलावा पुष्टाहार वितरण के आदेश दिए गए हैं। इन्हें सुरक्षा के संसाधन उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि सरकार कोरोना वायरस की चेन तोड़ने की अपील कर रही है। उन्हें बाहर से आए लोगों और संदिग्धों के घरों में जानकारी लेने भेजा जा रहा है। सुरक्षा के संसाधन न होने से वह संक्रमण की चपेट में आ सकती हैं।
डीपीओ नीलम कटियार ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को मास्क और सैनिटाइजर उपलब्ध कराया जाएगा। 1600 मास्क की मांग भेजी गई है। आपूर्ति मिलते ही वितरण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें