सौरिख। नाली की रंजिश में ऊमरपुर गांव में बुधवार को दो भाइयों के परिवारों में मारपीट हो गई। इसमें महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से दो घायलों को डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
ग्राम ऊमर निवासी सगे भाई सर्वेश और प्रमोद में खेत में नाली निकालने के लिए विवाद चल रहा है। कई बार समझौता हुआ लेकिन विवाद नहीं सुलझा पाया। सर्वेश का बेटा शेखर इटावा में प्राइवेट नौकरी करता है। वह घर आया था और मंगलवार शाम को बाहर टहलने निकला।
आरोप है कि उसका दूसरे पक्ष के युवक से विवाद हो गया। बात बढ़ने पर लाठी-डंडों चलने लगे। इसमें सर्वेश, उसका बेटा भोला, बहू रितु शेखर और दूसरे पक्ष से प्रमोद की पत्नी दिव्या और बेटा रामजी घायल हो गए।
सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां से चिकित्सकों ने शेखर और सर्वेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।