फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां का अंतिम संस्कार करने गए दो भाई गंगा में डूबे, एक की मौत

विज्ञापन
गंगा घाट पर गोताखोराें से आकाश की तलाश कराती पुलिस। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
मानीमऊ/कन्नौज। मां का अंतिम संस्कार करने गए शहर के मेहंदी घाट पर गंगा में दो भाई डूब गए। मौजूद लोगों ने छोटे भाई को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बड़ा भाई गंगा में डूब गया। घटना के करीब चार घंटे बाद गोताखोरों को उसका शव मिला। शव बाहर निकलते ही घाट किनारे बैठे परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी बिब्बो और भाई अरुण बेसुध हो गया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला मौसमपुर अल्हड़ निवासी 50 वर्षीय गुड्डी देवी पत्नी सुभाष नागर का मंगलवार शाम करीब सात बजे बीमारी से निधन हो गया था। बुधवार सुबह पड़ोसियों के साथ 22 वर्षीय बेटा आकाश और 20 वर्षीय अरुण मेहंदीघाट (महादेवी गंगा घाट) पर मां का अंतिम संस्कार करने गए थे। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे श्मशान घाट पर आकाश ने मां की चिता में आग लगाई। सभी लोग चिता के पास जाकर अंतिम विदाई देने लगे। इस दौरान अरुण पैर में लगी मिट्टी धुलने गंगा में चला गया। पैर फिसलने से वह गहरे पानी में डूबने लगा। यह देखकर बड़े भाई आकाश ने गंगा में छलांग लगा दी। वह भी भाई के साथ डूबने लगा। घाट पर मौजूद लोगाें ने अरुण को बाहर निकाल लिया। तब तक आकाश गंगा में समा गया। मामले की जानकारी पर मेहंदी घाट चौकी प्रभारी जसवंत कुमार पहुंच गए।
विज्ञापन

पुलिस ने गोताखोरों की मदद से आकाश की तलाश कराने की कोशिश की। चार घंटे बाद आकाश का शव मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें