विकास खंड सौरिख की छह ग्राम पंचायतों में ग्राम
पंचायत सदस्य पद के उपचुनाव में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हुआ। इस दौरान
प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।
विकास खंड सौरिख के ग्राम
पंचायत गोरखपुर हरिभानपुर, सरायकायम, बटेला, खरौली, सौरिख देहात, बेहटा
रामपुर तथा विकास खंड हसेरन के ग्राम पंचायत मिर्जापुर, चटोरापुर,
सरायभागमल, सरगौली, उड़ैलापुर, निवारी में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए
मतदान कराया गया था। हालांकि, मतदान को लेकर कई जगह वोटरों में कोई खास
उत्साह नजर नहीं आया।
सभी जगह शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हो गया। इस दौरान
सौरिख देहात में तहसीलदार शिवनारायन पांडेय, हरिभानपुर गोरखपुर में पशु
चिकित्साधिकारी डा. अशोक कुमार, मिर्जापुर चटोरापुर में बीडीओ उमर्दा
रामउदरेज यादव, सरायभागमल में आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी डॉ. मकरंद सिंह,
उड़ैलापुर व निवारी में नायब तहसीलदार अवनीश कुमार, खरौली व बटेला में
बीडीओ सौरिख देवकुमार यादव और ग्राम सरगौली में तिर्वा तहसीलदार
प्रेमनारायन मौजूद थे।