फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीटी रोड पर बदमाशों ने चार चालकों को घायल कर लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मानीमऊ(कन्नौज)। जीटी रोड पर मानीमऊ चौकी के तिखवा गांव के पास मंगलवार तड़के बदमाशों ने दो डीसीएम के चार चालकों को बंधक बनाकर घायल कर दिया। तमंचा लगाकर नगदी, मोबाइल और डीसीएम से डीजल लूट लिया।
विज्ञापन

पंजाब के लुधियाना के टेढारी निवासी योगेंद्र सिंह, अनीस एक ट्रांसपोर्ट कंपनी की डीसीएम चलाते हैं। इसी ट्रांसपोर्ट की एक डीसीएम को पड़ोसी मनी सिंह और सेकंड चालक विद्यासागर चलाते हैं।
सोमवार रात चारों वाराणसी से कबाड़ लादकर पंजाब लौट रहे थे। मंगलवार भोर चार बजे सदर कोतवाली की मानीमऊ चौकी क्षेत्र में जीटी रोड पर तिखवा गांव के सामने नींद आने के कारण चालकों ने दोनों डीसीएम सड़क किनारे खड़ी कर दीं।
विज्ञापन

सभी डीसीएम में आराम करने लगे। साढ़े चार बजे एक कार में सात बदमाश पहुंचे। बदमाशों ने डीसीएम के शीशों को तोड़कर तमंचे के बल पर चारों को बंधक बना लिया।
आधा घंटे तक मारपीट के बाद बदमाशों ने चालक योगेंद्र की जेब से 50 हजार रुपये निकाल लिए। साथ ही सभी के मोबाइल लेकर फरार हो गए। वारदात के बाद चारों घायल हालत में मानीमऊ चौकी पहुंचे। यहां तहरीर दी।
विज्ञापन

सदर कोतवाल विकास राय ने बताया कि लूटपाट की बात गलत है। चालक सो रहे थे। कुछ लोगों ने मोबाइल चोरी कर लिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें