फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया गांव में घुटनों तक जलभराव

Mon, 21 Dec 2015 11:02 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
 विकास खंड तालग्राम के लोहिया गांव सिंघनापुर की मुख्य गली में नालियां न होने के कारण घरों का गंदा पानी गलियों में भर गया है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही हैं। वहीं गंदगी से संक्रामक रोग फैलने की संभावना बढ़ गई है।  
विज्ञापन



सिंघनापुर निवासी सुरेश चंद्र, राजेश कुमार, रामाधार, गिरीश चंद्र, अहिवरन सिंह आदि का कहना है कि गांव की मुख्य गली में जल निकासी के लिए नाली नहीं बनी है।



इस कारण घुटनों तक पानी भरा है। बच्चे इसी रास्ते से होकर स्कूल जाते हैं। बच्चों को जलभराव से होकर निकलना पड़ता है। नोडल अधिकारी से कई बार शिकायत की गई लेकिन उन्होंने जल निकासी के लिए कोई व्यवस्था नहीं की।
विज्ञापन



 ग्राम प्रधान शांति देवी का कहना है कि कार्ययोजना बनाकर नाली निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कराएंगी। इसके बाद जल निकासी हो जाएगी और ग्रामीणों को जलभराव से राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें