फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोडर की टक्कर से महिला की मौत, दामाद की हालत नाजुक

विज्ञापन
सायरा बेगम की फाइल फोटो। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
मिरगावां (कन्नौज)। जीटी रोड पर लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। बाइक चला रहा दामाद गंभीर रूप से घायल हो गया। कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को समधन निवासी मोमीन (27) पुत्र मजीद आलमनगर मझपुरवा में रहने वाली सास सायरा बेगम (50) पत्नी उस्मान के साथ बाइक से सदर कोतवाली के गांव में रहने वाली साली के घर जा रहे थे। दोपहर करीब एक बजे गुरसहायगंज बाईपास के पास जीटी रोड पर लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सायरा बेगम और मोमीन गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने दोनों को मेडिकल कालेज तिर्वा में भर्ती कराया। इलाज के दौरान सायरा बेगम की मौत हो गई।
मोमीन की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने कानपुर रेफर कर दिया। बाइक चालक के चचेरे भाई फिरोज अली पुत्र तौफीक अली की तहरीर पर पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लोडर को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें