फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन के लिए वन साइड व्यवस्था खत्म, शुरू हुआ ट्रायल

विज्ञापन
मुख्य मार्ग पर लगी लोगों की भीड़। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ। प्रशासन ने तीन दिन के लिए नगर में वन साइड व्यवस्था को खत्म कर दिया है। बाजार में दोनों तरफ की दुकानें खुलते ही मुख्य मार्ग पर रौनक लौट आई और लोगों की भारी भीड़ देखी गई।
विज्ञापन

रक्षाबंधन, ईद-उल-अजहा व जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन ने ट्रायल के तौर पर नगर की दोनों तरफ की दुकानें गुरुवार, शुक्रवार व शनिवार को खोलने की अनुमति दे दी है। इसकी जानकारी जैसे ही व्यापारियों को मिली, उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
उत्साह के साथ व्यापारियों ने अपनी दुकानें खोलीं। दोनों तरफ दुकानें खुलने से बाजार गुलजार हो गया। त्योहार पर खरीदारी करने के लिए मुख्य मार्ग पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। व्यापारी मास्क व सामाजिक दूरी का पालन कराने की कोशिश में जुटे नजर आए।
विज्ञापन

एसडीएम गौरव शुक्ला ने बताया कि गुरुवार, शुक्रवार व सोमवार को दोनों तरफ ट्रायल के तौर पर बाजार खोला गया है। शनिवार व रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा। शासन से जारी प्रोटोकाल का व्यापारियों व ग्राहकों ने ठीक से पालन किया तो दोनों तरफ दुकानें खोलने का विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें