फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बिखेरे देशभक्ति के रंग

Mon, 21 Nov 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज।
विज्ञापन
फिल्मी गीत पर डांस करते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कस्बे के नगरिया तालपार स्थित आशा देवी बालिका महाविद्यालय परिसर में आशा देवी ग्रुप ऑफ एजूकेशन की ओर से वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों से लेकर स्नातक की छात्राओं ने गीत, नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। देश भक्ति के कार्यक्रम मां तुझे सलाम पर बच्चों ने लोगों में देशप्रेम की भावना को जाग्रत किया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


कन्नौज के सीजेएम एके प्रजापति व जिला विद्यालय निरीक्षक केपी सिंह यादव ने सरस्वती चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसमें बच्चों ने देवा श्रीगणेशा, लकड़ी की काठी, जिंदगी से जंग, ढोलना रंगिलो मेरो, आजा नच ले नच ले मेरे, कोला बेरी-कोला बेरी, वंदे मातरम, प्रेम रतन धन पायो तथा मां तूझे सलाम जैसे गीतों पर अपनी प्रस्तुतियां देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। बीएससी की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत भांगड़ा नृत्य के अलावा गिद्दा नृत्य ने भी सभी को आकर्षित किया।

कार्यक्रम के अंत में हिमांशी यादव को प्रथम, प्रिया व खुशी को द्वितीय, फरहान खान को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। ग्रुप समूह में वंदे मातरम गीत को प्रथम, सूर्य नमस्कार को द्वितीय तथा कंधे से कंधा समूह गीत को तृतीय स्थान मिला। सभी प्रतिभागियों को सीजेएम एके प्रजापति एवं विद्यालय के प्रबंधक दिनेश गुप्ता ने प्रतीक चिन्ह भेंटकर पुरस्कृत किया। मुख्य अतिथि सीजेएम ने बच्चों और उनके अभिभावकों से बेहतर शिक्षा पर जोर देने का आवाहन किया।
विज्ञापन


दिनेश गुप्ता ने कन्या भ्रूण हत्या पर विचार व्यक्त कर लड़कियों को बेहतर ढंग से प्रोत्साहित करने की बात कही। निर्णायक मंडल में आदेश दुबे, नरेंद्र सिंह यादव, रमेशचंद्र गुप्ता समेत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल थी। कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन मो.मतीन, थानाध्यक्ष संतोष कुमार व्यास, वारिद अली, बलवीर सिंह पाल, रामू गुप्ता, हफीज अली, आलोक यादव, मनोज पाल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें