शहर के मोहल्ला सरायमीरा में सत्या डांस एकेडमी की ओर से डांस एवं सिंगिंग कंपटीशन का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बेहतर प्रस्तुुति दी। बाद में उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
शहर के नूरी मार्केट स्थित मैदान में आयोजित डांस एवं सिगिंग कंपटीशन फर्रुखाबाद, कन्नौज सहित कई कस्बों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए फिल्मी गीतों ने लोगों को थिरकने पर मजबूर किया। वहीं फिल्मी गीतों पर डांस करने वाले बच्चों ने भी बेहतर प्रस्तुति देकर लोगों को दांतों तले अंगुली दबाने पर मजबूर किया। कार्यक्रम के दौरान लगातार तालियां बजती रहीं। कई छोटे बच्चों ने डांस प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के आयोजक एवं डायरेक्टर राजीव राजपूत ने बताया कि यह कंपटीशन जिले में दूसरी बार हो रहा है। उनका उदेश्य है कि बच्चों को नृत्य एवं गायन के क्षेत्र में भी निखारा जाए। जिससे जिलों में छिपी प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिल सके। कार्यक्रम के बाद में भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने विजयी प्रतिभागी उमा ठाकुर, प्रिया शाक्य, सारिका सिंह, प्राची सोनी, वैष्णवी धनगर व जूनियर ग्रुप में कनिष्ठ कटियार को पुरस्कृत किया।
इसके अलावा सीनियर वर्ग में नव्या यादव, चारू यादव, नैना, लावन्या केलकर को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ सपा नेता नवाब सिंह यादव, संजू कटियार के अलावा विक्की मिश्रा, जीतू तिवारी, रामनरेश वर्मा, प्रीतू कटियार, रामजीवन, अजय वर्मा, रजनीश राजपूत, धीरेंद्र राजपूत, आशू मिश्रा सहित कई संभ्रांत लोगों ने पहुंच कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।