फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिभावक बैंक से लिंक कराएं आधार: बीईओ

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म और जूते-मोजे दिए जाएंगे। खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी अभिभावकों को डीबीटी का लाभ लेने के लिए खाते आधार से लिंक कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों के नौनिहालों को प्रत्येक साल 1200 रुपये डीबीटी का लाभ दिया जाता है। इस पैसे से बच्चे जूते-मोजे, यूनिफॉर्म, स्कूल बैग व स्टेशनरी खरीदते हैं। यह धनराशि सीधे अभिभावकों के खातों में भेजी जाती है। शैक्षिक सत्र 2024-25 में ब्लॉक तालग्राम के परिषदीय विद्यालयों के पंजीकृत बच्चों को लाभ दिलाने के लिए बीईओ ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसलिए अभिभावकों को अपने बैंक खाते आधार से सीडेड करना होगा। अगर खाता चालू नहीं है तो उसे चालू करवाना होगा। बीईओ रमेश चंद्र चौधरी ने बताया कि नव प्रवेशित बच्चों के अभिभावकों को आधार कार्ड बनवाने व उन्हें बैंक खाते से लिंक कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें