फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से मां-बेटी समेत मासूम की मौत

Sun, 19 Jun 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
विज्ञापन
शव के निकट विलाप करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देर शाम जिले के कुछ स्थानों पर तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए लोग इधर-उधर पेड़ की छांव ढूंढते दिखाई दिए तो वहीं बिजली गिरने से मानपुर गांव में मां-बेटी व मोहनपुर रतनपुर में 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई।  इसके साथ ही एक मासूम समेत छह लोग बिजली की चपेट में आने से झुलस गए। वहीं मानपुर में पेड़ के नीचे बंधी आठ बकरियां  मर गईं। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम, तहसीलदार, लेखपाल समेत पुलिस के अधिकारी  मौके पर जा पहुंचे। प्रशासन ने पीड़ितों को जांच के बाद आर्थिक मदद दिलाए जाने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन


शनिवार की देर शाम अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। इस दौरान गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के मानपुर गांव में बारिश से बचने के लिए खेतों पर काम कर रहे लोग बारिश से बचने के लिए आम पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी पेड़ के नीचे खेत में काम कर रहे अन्य ग्रामीण व जानवर चरा रहे लोग  जानवर समेत आकर खड़े हो गए। इसी दौरान बिजली गिरने से पेड़ के नीचे खड़ी मीरपुर निवासी लक्ष्मी देवी (35) पत्नी सत्यपाल व इनकी पुत्री ज्योति (8) पुत्री सत्यपाल की मौके पर मौत हो गई। इसके साथ ही नजदीक खड़े  अश्वनी (12) पुत्र सत्यपाल, मीना देवी (40)पत्नी वेदराम, पकंज (15) पुत्र वेदराम, पिंटू (16) पुत्र अनिल कुमार झुलस गए। वहीं पेड़ के नीचे खड़े अनीभोज गांव निवासी सर्वेश कुमार की आठ बकरियां  बिजली की चपेट में आने से मर गईं। पांच बकरियां घायल हो गईं। बिजली की चपेट में आए लोगों को सीएचसी गुरसहायगंज में भर्ती कराया गया है।


इसी प्रकार नौरंगपुर चौकी क्षेत्र के गांव मोहनपुर-रतनपुर  निवासी ऋषभ (10) पुत्र श्याम कुमार शर्मा व अंशुल (8) पुत्र रमेश चंद्र शर्मा देर शाम घर के बाहर खेल रहे थे। तभी बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए दोनों बच्चे एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। उसी दौरान बिजली गिर पड़ी। बिजली की चपेट में आने से दोनों  बेहोश हो गए। गांव में पेड़ के निकट बिजली गिरी देख ग्रामीण दौड़ पड़े । नजदीक जाकर देखा तो ऋषभ व अंशुल जमीन पर पड़े थे। बिजली गिरने से ऋषभ की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं अंशुल को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल ले जाया गया।  ऋषभ की मौत से परिवार में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बिजली गिरने की जानकारी मिलते ही नौरंगपुर चौकी प्रभारी दिनेश कुमार ने मौके पर पहुंच ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली है। घटना की जानकारी मिलते ही छिबरामऊ एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित, राजस्व निरीक्षक रामकिशोर व हल्का इंचार्ज तारकनाथ ने मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें