फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐतिहासिक स्थलों पर चलेगा लाइट एंड साउंड शो

Sun, 01 Feb 2015 12:19 AM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार पूरी तरह से कटिबद्ध दिखाई दे रही है। शासन के निर्देश पर शनिवार को जिलाधिकारी अनुज कुमार झा व मुख्य विकास अधिकारी उदयराज यादव ने कई ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कर व्यवस्थाएं परखी। पर्यटकों को लुभाने के लिए ऐतिहासिक स्थलों पर लाइट एंड साउंड शो स्थापित किया जाएगा। इसमें पच्चीस से तीस लोगों के बैठने की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन


डीएम, सीडीओ व अन्य अधिकारियों ने मकदूम जहानियां, बालापीर सहित कई स्थलों का मुआयना किया। इसमें सिस्टम लगाए जाने के लिए जगह का चिन्हांकन किया गया। ताकि पर्यटकों के आने पर उन्हें उक्त स्थल की ऐतिसाहिक चीजों की जानकारियां हासिल हो सके।

सीडीओ ने बताया कि लाइट एंड शो के तहत ऐतिहासिक स्थलों पर लगभग पच्चीस से तीस लोगों की बैठने की व्यवस्था रहेगी। इस सिस्टम के तहत लोगों को साउंड व शो के माध्यम से उस स्थल के बारे में फोटो दिखाकर व अन्य चीजों से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन


इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उधर देर शाम विकास भवन में जिला सहायक निबंधक रामनिवास यादव के सेवानिवृत्त होने पर विदाई दी गई। डीएम, सीडीओ ने उनको विदाई दी। इस दौरान कई जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें