फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जीवन में पढ़ाई आवश्यक

Fri, 19 Feb 2016 12:04 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
डा. भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय अनौगी में वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया, जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र शाक्य ने किया।
विज्ञापन


इस दौरान बीते दिनों स्कूल में हुई खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को ट्राफी और प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत भी किया गया। एएसपी ने छात्र-छात्राओं को अपना लक्ष्य पाने के लिए लगन व दृढ़ संकल्प के साथ पढ़ाई करने व निरंतर प्रयास करने का गुरुमंत्र दिया।

विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य रजनीकांत यादव ने छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की। उन्होंने कई छात्राओं को पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया। उन्होंने जीवन में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा की अहम भूमिका बताई। महाविद्यालय को परास्नातक स्तर तक ले जाने के लिए सरकार के स्तर से प्रयास करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


डा. हेमेंद्र सिंह, डा. चारू मिश्रा, डा. संतोष मिश्रा, डा. चित्रा वर्मा ने कार्यक्रम की व्यवस्थाएं संभाली। इस दौरान टीचरों ने छात्र-छात्राओं को विद्यालय में नियमित आने व पढ़ाई पर ध्यान देने की नसीहत दी। समाज में फैली बुराइयों को दूर करने में अपना योगदान देने की बात कही।

वहीं प्राचार्य डा. सुशील शाक्य ने छात्र-छात्राओं से कहा कि शिक्षा ही वह चीज है जो व्यक्ति को फर्श से अर्श तक पहुंचा सकती है। शिक्षित व्यक्ति समाज को आगे बढ़ाकर उनमें व्याप्त कुरीतियों को दूर करें। वरिष्ठ प्राध्यापक डा. आलोक अवस्थी, डा. अवधेश, डा. अवनीश, डा. सत्यवीर सिंह ने भी विचार व्यक्त किए।

इससे पूर्व स्वागत गीत व सरस्वती वंदना छात्रा रागिनी, अनुराधा, दुर्गा, सोनम, गोपी, रतना ने पेश की। सौम्या, अनुराधा ने मेरा देश रंगीला गीत पेश किया। श्रुति ने प्रेम रतन धन पायो गीत सुनाकर वाहवाही बटोरी। मतदान दिवस जागरूकता नाटक में दुर्गा, सोनम, प्रशांत, रागिनी में जीवंत अभिनय किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें