फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: नातियों को मेरे पास रहने दो, पुलिस से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। पति की मौत के बाद दो वर्ष पहले बच्चों को छोड़कर गई बहू लौटकर घर आई और बच्चों को अपने साथ ले जाने की जिद करने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने बच्चों के बाबा ने कहा साहब, मेरे नातियों को मेरे पास रहने दो। वृद्ध ने बहू पर दूसरी शादी करने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन


ग्राम नगला सदारी निवासी यदुवीर सिंह ने बताया कि उनके पुत्र अमिताभ का विवाह वर्ष 2018 में जनपद फर्रुखाबाद के सुल्तानपुर निवासी युवती के साथ हुआ था। वर्ष 2024 में बीमारी के चलते उनके पुत्र की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद से बहू दोनों बच्चों के साथ ससुराल में रह रही थी। करीब दो माह पहले बहू दवाई लेने का बहाना बनाकर मायके चली गई थी। उसके बाद वह वापस नहीं लौटी।
वृद्ध ने बताया कि 30 मई की शाम करीब चार बजे उनकी बहू एक अन्य व्यक्ति के साथ गांव पहुंची और दोनों बच्चों को अपने साथ ले जाने की जिद करने लगी। वृद्ध ने बहू पर दूसरा विवाह करने का आरोप लगाया है। वृद्ध ने बताया कि वह शिकायत करने पुलिस चौकी पर गए हुए थे। इसी बीच बहू नाती व नातिन को अपने साथ ले गई। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें