फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: 12 लाख के लहंगा-चुनरी बरामद, ओयो संचालक समेत पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। पुलिस ने 28 जनवरी को तालग्राम क्षेत्र में हुई 12 लाख रुपये के लहंगा-चुनरी और ऑटो लूट की वारदात का खुलासा सोमवार को किया है। इस मामले में ओयो होटल संचालक समेत पांच लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने जुए में हारी हुई रकम की भरपाई के लिए इस लूट की साजिश रची थी।
विज्ञापन

एसपी विनोद कुमार ने बताया कि तालग्राम थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने यह सफलता हासिल की। गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य साजिशकर्ता वाशिद खां शामिल है जो लहंगा-चुनरी के व्यापार से जुड़ा है। वाशिद ने ही फर्रुखाबाद के कमालगंज में ओयो होटल चलाने वाले विक्की उर्फ विशाल यादव को माल की जानकारी दी थी। जुए में हुए नुकसान की भरपाई के लिए विक्की और उसके साथियों को रुपये की जरूरत थी। 28 जनवरी की रात 8:15 बजे विक्की और उसके सात अन्य साथियों ने तीन बाइकों पर टेंपो का पीछा किया। तालग्राम थाना क्षेत्र के बिरौली मोड़ के पास उन्होंने ऑटो को रोककर चालक को डराया और नौ पैकेट लहंगा-चुनरी लूट लिए। लूटा गया माल छिबरामऊ के कपूरपुर गांव में शादाब की मौसी के घर छिपाया गया था। पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद कर लिया है।
पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले पांच आरोपियों को पकड़ा है। इनकी पहचान फर्रुखाबाद निवासी वाशिद खां, विक्की उर्फ विशाल यादव, शादाब खान, शीतल श्रीवास्तव और योगेश राजपूत उर्फ विनय के रूप में हुई है। लूट में शामिल जियाउल, सचिन, विवेक और अभिजीत अभी भी फरार हैं। पुलिस के अनुसार, सभी लुटेरे जुआरी हैं और साथ-साथ जुआ खेलते थे।
विज्ञापन

बरामदगी और आगे की योजना
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने लूटे गए नौ पैकेट लहंगा-चुनरी बरामद किए हैं। वारदात में इस्तेमाल किया गया ऑटो और दो बाइकें भी जब्त की गई हैं। इसके अलावा, दो तमंचे, चार कारतूस और चार मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। एसपी ने बताया कि लूटे गए माल को जोधपुर में बेचने की योजना थी। अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि पकड़े गए लुटेरों का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें