फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: विधिक जागरूकता अभियान स्कूलों में होगा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। बच्चों की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विशेष जागरूकता अभियान शुरू करेगा। यह अभियान एक अक्तूबर तक विभिन्न विद्यालयों में चलाया जाएगा।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर गांधी जयंती के अवसर पर यह पहल की जा रही है। अभियान का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को पॉक्सो एक्ट-2012, महिला एवं बाल अधिकारों और कानून उल्लंघन पर होने वाली कार्रवाई के बारे में जागरूक करना है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अनुसार अभियान के पहले चरण में चिन्हित विद्यालयों में सुबह प्रार्थना सभा के दौरान कार्यक्रम होंगे।
इसमें न्यायिक अधिकारी मौजूद रहकर बच्चों को सुरक्षित वातावरण, बाल संरक्षण और शोषण की स्थिति में मिलने वाली निशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी देंगे।न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पॉमेला श्रीवास्तव ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों को उनके विधिक अधिकारों और सुरक्षा प्रावधानों से अवगत कराकर मानसिक रूप से सशक्त बनाना है, ताकि जरूरत पड़ने पर वे बिना भय के कानूनी मदद ले सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें