फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलईडी से रोशन होगा घर

Fri, 25 Dec 2015 11:58 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली विभाग अब घरों में बल्ब के प्रयोग से बढ़ने वाली बिजली की खपत को कम करने की कवायद करेगा। इससे एक ओर जहां बिजली की डिमांड कम होगी, वहीं दूसरी तरफ उपभोक्ता के घर पर बिजली का बिल की धनराशि भी कम होगी। इसके लिए विभाग एलईडी का प्रयोग को बढ़ावा देगा।
विज्ञापन


फिलहाल पहली खेप में आगरा स्थित प्रबंध निदेशक कार्यालय से 15 हजार एलईडी आएंगी। अगले वर्ष अभियान चलाकर एलईडी लगाने को उपभोक्ताओं को तैयार किया जाएगा। एक्सईएन पी राम ने बताया कि जिन घरों में मीटर लगे हैं, उन घरों में भी बल्ब का प्रयोग किया जाता है। 100 वाट का बल्ब अधिकतर लोग लगा रहे हैं।

इससे रोशनी कम मिलती है, पर बिजली की खपत ज्यादा होती है। विभाग ने समस्या का निदान खोज निकाला है। बल्ब के विकल्प पर उसके स्थान पर एलईडी बल्ब लगवाए जाएंगे। एक बल्ब के स्थान पर 10 एलईडी लग सकेंगी। यानि एक बल्ब के बराबर या इससे कम बिजली की खपत कर उपभोक्ता पूरे घर को जगमग कर सकेंगे, जिससे घरों में बिजली का उपभोग घटेगा और ट्रांसफार्मरों पर ओवरलोडिंग की समस्या से राहत मिलेगी।
विज्ञापन


नतीजन आए दिन ट्रांसफार्मर फुंकने की नौबत नहीं पैदा होगी। बल्ब की तुलना में एलईडी से सफेद दूधिया रोशनी मिलेगी, जो ज्यादा अच्छी होती है। वहीं बल्ब जल्दी फुंक जाते हैं, जबकि एलईडी ज्यादा दिन तक चलेगी। एक्सईएन के अनुसार जिले में पांच, सात व 10 वाट की एलईडी मंगवाई जाएंगी।

उपभोक्ता इनमें जिस वाट को चुनेगा, उसी के मुताबिक एलईडी दी जाएगी। एक उपभोक्ता को दो से चार तक एलईडी ही फिलहाल दी जाएंगी। जिस जगह से इसका वितरण कराया जाएगा, वहां विशेष नजर रखी जाएगी, क्योंकि मार्केट से कम कीमत पर ये एलईडी मिलेंगी। एक एलईडी की कीमत 85 से 100 रुपये तक होगी।

सरकार की ओर से एलईडी पर विभाग को सब्सिडी मिल रही है, इसलिए इनकी कीमत मार्केट से कम रखी गई है। बताया कि कन्नौज के लिए पहली खेप में 30 हजार एलईडी की डिमांड भेजी गई थी। इसके सापेक्ष 15 हजार एलईडी जल्द आ जाएंगी। जनवरी तक एलईडी वितरण प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

बताया कि एलईडी के फायदों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जिला मुख्यालय के साथ ही तिर्वा, गुरसहायगंज, छिबरामऊ, सौरिख आदि नगर पालिका, नगर पंचायत क्षेत्र में तैनात स्टाफ इसका प्रचार प्रसार करेगा। बिल जमा करने को आने वाले उपभोक्ताओं को विभागीय दफ्तर में भी एलईडी की खूबियों से परिचित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें