फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने किया पट्टे की भूमि पर कब्जा

Tue, 09 Jun 2015 11:52 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
विज्ञापन
विज्ञापन
पट्टे की भूमि पर अवैध कब्जा की शिकायत के बाद कोई कार्रवाई न होने से उत्तेजित अड़ंगापुर के किसानों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। बाद में डीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम रमेशचंद्र यादव को सौंपा।
विज्ञापन


गांव निवासी किसान मदनपाल का कहना था कि राजस्व ग्राम बिछुइया के मौजा दरियापुर चंदई में पात्र व्यक्तियों को कृषि भूमि के पट्टे किए गए थे। राजस्व गांव की सीमा जनपद हरदोई से मिलती है। इसी के चलते हरदोई जनपद के कुछ दबंगों ने पट्टे की भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया।

इसकी शिकायत कई बार विभागीय अफसरों से की गयी। लेकिन अभी तक पट्टों से अवैध कब्जे नहीं हटवाए गए। किसान पंकज का कहना है कि जब वे लोग अपनी भूमि पर जुताई-बुवाई करने जाते हैं तो दबंग धमकाते हैं। मौका पड़ने पर फसल तक काट ले जाते हैं। किसान प्रकाश का कहना है कि पट्टे की भूमि पर अवैध कब्जा के चलते गांव के काफी किसान भूमिहीन हो गए हैं।
विज्ञापन


ऐसे में उनके परिवार के जीवन यापन के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। पुलिस व राजस्व विभाग की टीम मौके पर जाकर पैमाइश नहीं कर रही है। इसके चलते दबंग जानमाल की धमकी दे रहे हैं। किसानों ने प्रार्थनापत्र देकर पट्टे की जमीन को अवैध कब्जों से मुक्त कराए जाने व दबंगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें