फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: भगवान राम के आदर्शों से सीख लेंः प्रशांतानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। गंगोत्री गेस्ट हाउस में संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन हुआ। संकीर्तन मंडल के गायक श्रीराम कथा वाचक पं. प्रशांतानंद तिवारी उर्फ चंदन के भजन श्रीराम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में, देख लो मेरे दिल के नगीने में प्रस्तुत कर भक्तों को तालियां बजाकर झूमने पर विवश कर दिया।
विज्ञापन


पंडित शिवानंद दुबे ने विधायक अर्चना पांडेय के जन्मदिन के उपलक्ष्य में उनके हाथों पूजन कराकर सुदंरकांड पाठ की शुरुआत की। पंडित प्रशांतानंद तिवारी के भजन, दुनिया चले न श्रीराम के बिना, रामजी चले न हनुमान के बिना, मंगल मूर्ति राम दुलारे, आन पड़ा अब तेरे द्वारे सुनाकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। गायक बल्लू तिवारी ने अंजनी के लाला, आज मस्ती में बैठे हनुमान जी जपे राम राम का, भजन प्रस्तुत कर समां बांध दी। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, जिला महामंत्री शैलेंद्र द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष अरवेश पाल, गौरव द्विवेदी, क्षेत्रीय मंत्री देवेंद्र देव, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजीव गौर व बादाम पाल, चेयरमैन सिकंदरपुर हरिहर सिंह,आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें