फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने महिला को कुचला

Thu, 14 Jan 2016 11:58 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के जीटी रोड हाईवे पर कांशीराम कालोनी के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर सड़क पर गिरी महिला को ट्रक रौंदता हुआ निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने पीछा कर ट्रक को पकड़ लिया। दुर्घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़ से हाईवे पर जाम लग गया।
विज्ञापन


सूचना पर सीओ मौके पर पहुंचे। कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवा दिया। नगर के मोहल्ला ऊंचा बिरतिया निवासी चांद वारसी अपनी मां सलमा बेगम (50) पत्नी जहीर पेंटर एवं छोटे भाई रानू वारसी के साथ गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे रिश्तेदारी में जा रही थी।

बताया जाता है कि जब वह जीटी रोड बाईपास पर कांशीराम कालोनी के सामने पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मां के टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर जा गिरी। इस बीच ट्रक उन्हें रौंदता हुआ निकल गया। मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक का पीछा कर उसे पकड़ लिया और चालक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


हाईवे पर दुर्घटना होने से मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, जिससे जाम लग गया। जाम लगने से सड़क के दोनों ओर कई किमी लंबी वाहनों की कतारें लग गई। हादसे की सूचना मिलते ही सीओ वीपी सिंह सोलंकी, एसएसआई नवीन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस अधिकारियों ने मृतका के पति जहीर वारसी, मो. उमर फारूक बंटी, कामरान खां, उमर खां आदि से वार्ता कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद सड़क से शव को हटाकर उसका भरवाया गया। इस बाबत सलमा के पुत्र चांद वारसी ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

उधर, कांशीराम कालोनी के सामने तेज रफ्तार से दौड़ने वाले वाहनों की चपेट में आकर रोजाना दुर्घटनाएं होती थीं। इसको देखते हुए पिछले माह पुलिस ने सड़क पर बैरियर रखवा दिए थे। कालोनी के बाशिंदों ने बताया कि दो दिन पहले वहां से एक बैरियर हटा दिया गया था। यदि वहां पहले की तरह बैरियर रखा होता तो शायद हादसा आज नहीं होता।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें