फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्मण ने काटी सूर्पनखा की नाक

Fri, 04 Dec 2015 11:46 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल नगर मोहल्ले में चल रही रामलीला के चौथे दिन पंचवटी सीता हरण, शबरी प्रेम, राम-सुग्रीव मित्रता व बालि वध की लीला का मंचन किया गया। रामलीला देखने के लिए कस्बे और आसपास केगांवों से भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि लालू बाथम ने भगवान राधा कृष्ण की आरती उतारकर की।
विज्ञापन


शिवा अवस्थी, एकता तिवारी ने राधाकृष्ण के मनोहारी भेष में नृत्य करके दर्शकों का मन मोह लिया। समिति के सदस्यों ने पंचवटी का दृश्य सजाया, जो आकर्षण का केंद्र रहा। पंचवटी में राम, सीता, लक्ष्मण के वनवास के दिन व्यतीत करने की लीला दिखाई गई। इस दौरान राम व लक्ष्मण के पास जाकर सूर्पनखा विवाह का प्रस्ताव रखती हैं।

इस पर वे इनकार करते हैं तो वह राक्षसी रूप दिखाती है। इस पर लक्ष्मण उसके नाक, कान काट लेते हैं। इससे क्रोधित रावण ने बदला लेने के लिए सीता का हरण कर लिया। इसके बाद उन्हें खोजते हुए भगवान श्रीराम ने रास्ते में जब शबरी के जूठे बेर खाए तो लोग भावविभोर हो गए।
विज्ञापन


राम की भूमिका राकेश दीक्षित, लक्ष्मण की भूमिका रोहित त्रिपाठी, रावण की भूमिका अमित मिश्रा व सूर्पनखा का अभिनय सोनू यादव व शबरी का अभिनय छुन्नूलाल सैनी ने किया। कार्यक्रम में दिलीप सक्सेना, सुदेश मिश्रा, अनिल दुबे, रवि कुमार दुबे, शिवदत्त मिश्रा, सुनील श्रीवास्तव, अजय शर्मा, मोनिका श्रीवास्तव रानी दुबे, बबली दुबे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें