फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: 51 भाजपाइयों पर कोर्ट के आदेश से रिपोर्ट दर्ज, हत्या के प्रयास, लूट की धाराएं लगाई गईं, ये है मामला

Thu, 08 Oct 2020 10:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
मतदान के दौरान सपा-भाजपा समर्थकों में पथराव की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक प्रतिनिधि पद के नामांकन के दौरान हुए बवाल का मामला फिर तूल पकड़ने लगा है। सपा प्रत्याशी ने कोर्ट के आदेश पर 26 नामजद भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं समेत 51 के खिलाफ लूट और जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


गांव छबीलेपुर्वा निवासी अनिल यादव ने गुरुवार को सीजेएम के आदेश पर सदर कोतवाली में 26 भाजपा नेता और पदाधिकारियों के खिलाफ नामजद व 25 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि 26 अगस्त को वह ग्वाल मैदान में उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक के प्रतिनिधि पद का नामांकन करने जा रहे थे।

तभी भाजपा प्रत्याशी सुमन त्रिवेदी के पति रामेंद्र त्रिवेदी, श्यामजी मिश्रा, विशाल शुक्ला, अमन मिश्रा, आकाश, सचेत पांडेय, रामू, लालू, अर्पण पाठक, सतेंद्र दुबे, अंकित दुबे, मोहित चौबे, अचल अवस्थी, मंगलम पांडेय, दिलीप पांडेय, अभिमन्यु ठाकुर, छोटू यादव, निहाल वर्मा, सुभम वर्मा, रंजीत कश्यप, सौरभ कटियार, रितीक, आशुतोष मिश्रा, नीरज कनौजिया, रेशू कनौजिया, शिवम मिश्रा और  25 अज्ञात लोगों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया।
विज्ञापन


इन लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। कुछ लोगों ने तमंचे से फायर कर हत्या का प्रयास किया। इसके बाद तमंचा लगाकर सोने की चेन लूट ली। सदर कोतवाल विकास राय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज किया है। पूरे मामले की जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें