फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: काली पट्टी बांधकर वकीलों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। लखनऊ में पुलिस द्वारा वकीलों पर किए गए कथित लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर पर वकीलों का आक्रोश देखने को मिला। घटना से नाराज जिला बार एसोसिएशन की अपील पर बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार किया। वकीलों ने अपने हाथों और बाजुओं पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। साथ ही पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान अतिरिक्त मजिस्ट्रेट नवनीता रॉय को ज्ञापन सौंप राज्यपाल से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


अधिवक्ताओं का कहना है कि लखनऊ में शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे वकीलों पर पुलिस ने बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया, जो पूरी तरह से अलोकतांत्रिक और निंदनीय है। इस घटना में कई अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वकीलों ने इस कार्रवाई को न्यायपालिका और अधिवक्ताओं के सम्मान पर हमला बताया। वकीलों ने मांग की कि लखनऊ लाठीचार्ज के दोषी पुलिसकर्मियों को तुरंत निलंबित किया जाए और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामेंद्र त्रिवेदी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में वकील कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने डीएम कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान वकीलों को संबोधित करते हुए संगठन के अध्यक्ष ने कहा कि लखनऊ में अधिवक्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिससे मानवीय संवेदनाओं की अनदेखी हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि निहत्थे अधिवक्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। इसी के विरोध में वकीलों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया।ज्ञापन के माध्यम से महासचिव रामखिलावन यादव और अन्य वकीलों ने मांग की कि लखनऊ में वकीलों पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें