कचहरी के अधिवक्ताओं ने गुरुवार को कलेक्ट्रेेट पहुंचकर जिलाधिकारी अनुज कुमार झा को प्रार्थनापत्र दिया। इसमें अधिवक्ताओं के लिए चेंबर का निर्माण कराए जाने की मांग की।
हवाला दिया कि 104 चेंबरों की तुलना में अभी तक 77 चेंबर ही बने हैं। इस वर्ष सीएम की योजना के मुताबिक 75 चेंबर बनवाने की जानकारी मिली है। अधिवक्ताओं की देखरेख में जल्द चेंबरों का निर्माण कराया जाए। साथ ही कचहरी परिसर में आधार कार्ड बनाने के लिए कैंप लगाया जाए।
ताकि आधार कार्ड बनवाने से वंचित अधिवक्ता भी इसका लाभ उठा सकें। इस मौके पर कन्नौज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रवींद्र सिंह यादव, महासचिव राजेश कुमार गुप्ता, मेवाराम चौधरी, पुष्पेंद्र कुमार कटियार, तरूण कुमार सक्सेना सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।