फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सेवा सेतु अभियान का शंखनाद, चार ब्लॉकों में लगेंगे मेगा स्टॉल

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में सरकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के लिए सेवा सेतु अभियान का आगाज हो गया है। सेवा संकल्प अभियान के तहत एक अक्तूबर तक विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


अभियान के तहत विकास खंड कन्नौज, हसेरन, जलालाबाद और छिबरामऊ में विशाल सेवा शिविर लगेंगे। इन शिविरों में कृषि, स्वास्थ्य, राजस्व, समाज कल्याण, आपूर्ति, श्रम, पंचायत समेत विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे। ग्रामीणों को मौके पर ही योजनाओं की जानकारी, आवेदन और लाभ दिया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास ने अभियान की सुचारू व्यवस्था के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया है।
सदर ब्लॉक में एडीएम वित्त एवं राजस्व देवेंद्र सिंह, जलालाबाद में एडीएम न्यायिक, हसेरन में पीडी डीआरडीए रामऔतार सिंह और छिबरामऊ में उपायुक्त श्रम रोजगार दिनेश कुमार यादव को जिम्मेदारी दी गई है। सीडीओ ने निर्देश दिए कि सभी नोडल अधिकारी अपने-अपने ब्लॉकों में स्टॉल स्थापना, प्रचार-प्रसार और प्रशासनिक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूरी कराएं। उधर, हसेरन ब्लॉक में शुक्रवार को सेवा सेतु अभियान के तहत स्टॉल लगाए गए।
विज्ञापन

तिर्वा विधायक एवं राज्यमंत्री कैलाश राजपूत ने स्टॉलों का निरीक्षण किया और ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि पात्र व्यक्ति को भटकना न पड़े, बल्कि एक ही छत के नीचे सारी सुविधाएं मिलें। इस दौरान पीडी डीआरडीए रामऔतार सिंह समेत विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी
छिबरामऊ। प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को नगर पालिका परिषद में शिविर का आयोजन किया गया। सेवा संकल्प शिविर का शुभारंभ विधायक अर्चना पांडेय ने किया। शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए। इनके माध्यम से नगर क्षेत्र के लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने जानकारी जुटाई। विधायक ने लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया के बारे में बताया। साथ ही विभिन्न समस्याओं को संबंधित विभाग तक पहुंचाकर उनके निस्तारण का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें