फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैपटॉप वितरण में आ सकती हैं डिंपल मेडिकल

Sat, 17 Dec 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
जायजा लेते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कालेज के आडीटोरियम सभागार में सोमवार को जिले के 624 मेधावी छात्र-छात्राओं को जिले के प्रभारी मंत्री व प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री अहमद हसन लैपटॉप बांटेंगे। इसके अलावा समाजवादी पेंशन, मजदूरों को साइकिल वितरण भी किया जाएगा। साथ ही जिले की 606 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी होगा। कार्यक्रम में कन्नौज की सांसद डिंपल यादव भी प्रतिभाग कर सकती हैं।
विज्ञापन


मेडिकल कालेज तिर्वा के आडीटोरियम सभागार में शनिवार की दोपहर लैपटॉप वितरण के लिए सीडीओ उदय राज यादव ने कई अफसरों के साथ कर्मचारियों व शिक्षकों को प्रशिक्षण व निर्देश दिए। सीडीओ ने कहा कि 1366 मेधावी छात्र-छात्राओं का लैपटाप वितरण के लिए चयन हुआ है। इनमें 624 छात्रों को सोमवार को लैपटॉप दिया जाएगा। शेष छात्र-छात्राओं को बाद में कार्यक्रम आयोजित कर लैपटॉप का वितरण किया जाएगा। इसके अलावा समाजवादी पेंशन, मजदूरों को साइकिल वितरण व कन्या विवाह अनुदान के स्वीकृति पत्र वितरित किए जाएंगे।

लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान राजकीय मेडिकल कालेज कैंपस में तीन सौ करोड़ की लागत से निर्मित राजकीय कैंसर इंस्टीट्यूट, राजकीय हृदयरोग संस्थान, 229 करोड़ की लागत से निर्मित राजकीय पैरामेडिकल कालेज, 125 करोड़ की लागत से निर्मित राजकीय इंजीनियरिंग कालेज, 60 करोड़ लागत से तिर्वा की अंडरग्राउंड बिजली परियोजना, हसेरन तहसील, जिला अस्पताल परिसर में बन रहे 100 शैया महिला विंग अस्पताल, बीएसए कार्यालय, बाल संग्रहालय कन्नौज, नेडा प्रशिक्षण केंद्र का लोकार्पण होगा। सभी कर्मचारियों को सोमवार की सुबह नौ बजे ड्यूटी पर आने के सख्त निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


कैंसर, कार्डियो व इंजीनियरगिं कालेज समेत कई बड़ी परियोजनाओं का होगा लोकार्पण
तिर्वा। मेडिकल कालेज तिर्वा में सोमवार को होने जा रहे कार्यक्रम के दौरान कई परियोजनाओं का लोकार्पण होगा। 16331.44 लाख रुपये की लागत से निर्मित कैंसर अस्पताल, 13356.25 लाख रुपये की लागत से निर्मित कार्डियोलाजी अस्पताल, 1924.23 लाख रुपये की लागत से 100 शैया महिला विंग अस्पताल, 154 लाख रुपये की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद बैसापुर, 382.21 लाख रुपये की लागत से पैरामेडिकल कालेज का प्रशासनिक भवन, 759.07 लाख रुपये की लागत से राजकीय महिला महाविद्यालय छिबरामऊ, 16592 लाख रुपये की लागत से राजकीय इंजीनियरिंग कालेज तिर्वा का लोकार्पण होगा। इसी तरह 676.54 लाख रुपये की लागत से आईटीआई छिबरामऊ, 89.75 लाख रुपये की लागत से बीएसए कार्यालय, 1787.80 लाख रुपये की लागत से नेडा प्रशिक्षण केंद्र सियरमऊ कन्नौज, 5567 लाख रुपये की लागत से छह बिजली घर, 495 लाख रुपये की लागत से बिजली वर्कशाप, 3394 लाख रुपये की लागत से तिर्वा की अंडरग्राउंड बिजली परियोजना, 8705.03 लाख रुपये की लागत से 40 ग्रामीण पाइप लाइन की परियोजनाएं, 12647.49 लाख रुपये की लागत से निर्मित लोक निर्माण विभाग की 65 सड़कें, 6251.57 लाख रुपये की लागत से निर्मित प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की नौ सड़कें, 757.10 लाख रुपये की लागत से छिबरामऊ में आईएचएसडीपी योजना के तहत निर्मित 240 आवास, 347.12 लाख रुपये की लागत से सौरिख में निर्मित 108 आवास, 371.59 लाख रुपये की लागत से सांसद निधि से बनी 30 सीसी रोड, 99.60 लाख रुपये की लागत से तिर्वा में उप निबंधक कार्यालय का लोकार्पण किया जाएगा।

इन योजनाओं की मिलेगी सौगात
कार्यक्रम के दौरान तालग्राम में 132 केवी बिजली घर का शिलान्यास होगा। इसके अलावा 1800 लाख रुपये की लागत से तिर्वा क्षेत्र के गुरौली गांव में आधुनिक विद्युत संरचना इकाई का शिलान्यास होगा। 54838.18 लाख रुपये की लागत से लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाई जाने वाली 86 सड़कों का शिलान्यास होगा। 934 लाख रुपये की लागत से नहरों की सीसी लाइन का कार्य, 803.68 लाख रुपये की लागत से कन्नौज में बाल संग्रहालय भवन, 5790.52 लाख रुपये की लागत से तालग्राम क्षेत्र में विधि विज्ञान प्रयोगशाला का शिलान्यास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें