फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में मारपीट

विज्ञापन
घायल राहुल प्रताप उर्फ रामप्रताप - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तालग्राम। जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

किशनपुर गांव निवासी राजेश पुत्र प्यारेलाल और धर्मेंद्र के बीच जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार को दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें राम प्रताप उर्फ राहुल प्रताप (25), सुंदरी (55) पत्नी छोटेलाल, मूलचंद्र (40) पुत्र शिव दयाल घायल हो गए। सीएचसी से घायल सुंदरी और मूलचंद्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
वहीं, दूसरे पक्ष से धर्मेंद्र कुमार, सरमीत समेत एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। थाना प्रभारी कृष्ण लाल पटेल ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें