फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़बग्घे की दस्तक से क्षेत्र में दहशत

विज्ञापन
लकड़बग्घे के हमले से मृत सूअर को देखते लोग। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
इंदरगढ़। निचली गंग नहर किनारे बसे गांवों में लकड़बग्घे की दस्तक से दहशत फैल गई। लकड़बग्घे ने जंगली सूअर पर हमला कर मारा डाला। इससे ग्रामीणों और किसानों में दहशत है।
विज्ञापन

थाना इंदरगढ़ क्षेत्र के हरेईपुर, मन्नापुर्वा, खुदियांपुर और मझिला गांव निचली गंग नहर किनारे के गांव में लकड़बग्घा आ गया। मंगलवार को उसने जंगली सूअर पर हमला कर मार डाला। सूअर की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने जब लकड़बग्घे को देखा तो हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के ललकारने पर खेत से भागे लकड़बग्घे ने पेड़ पर चढ़ने का प्रयास किया। इससे पेड़ पर निशान बन गए। कई गांवों के ग्रामीणों ने लाठी व डंडे लेकर थाली बजाते हुए उसे दूर भगाया।
सूचना पर वन विभाग की टीम और यूपी 112 डायल पुलिस भी पहुंच गई। किसान प्रेम सिंह, राजू सिंह और रामू यादव ने बताया कि वह लोग अपने खेतों में काम कर रहे थे। एक अरहर के खेत से सूअर के चीखने की आवाज आई। जब उन लोगों ने शोरगुल मचाया तो लकड़बग्घा निकल कर भाग गया। इससे किसानों में दहशत है। लोगों ने खेतों की ओर जाना बंद कर दिया है। जिला वन अधिकारी जवाहर लाल गुप्ता ने बताया कि लकड़बग्घा बेहद शर्मीला वन पशु है। निचली गंग नहर किनारे यह पाए जाते हैं। परेशान करने पर यह पशु हिंसक हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें